बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऋतिक, सिंगर सबा आजाद को काफी समय से डेट कर रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया की दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि, मीडिया सूत्रों के मुताबिक दोनों फिलहाल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कपल को शादी करने की कोई जल्दी नहीं है।
ऋतिक–सबा को शादी की कोई जल्दी नहीं है
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, “ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक हैप्पी रिलेशनशिप में हैं। दोनों साथ में अच्छा टाइम स्पेंड कर रहे हैं और कपल साथ में वेकेशन पर भी गए हैं। सबा के सुजैन के साथ बहुत अच्छे रिलेशन हैं और वो ऋतिक के बच्चों के भी क्लोज हैं। हालांकि, सबा और ऋतिक को शादी करने की कोई जल्दी नहीं है। दोनों फिलहाल साथ में अपना टाइम एंजॉय कर रहे हैं। साथ ही कपल अभी सोच रहे हैं कि क्या वो शादी करना चाहते हैं।”

सबा और ऋतिक हाल ही में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए लंदन गए हैं। पिछले हफ्ते सबा ने एक जैज क्लब से रोमांटिक फोटो शेयर की थी। दोनों लंदन में काफी एंजॉय करते नजर आ रहे थे। बता दें, ऋतिक रोशन की पहली शादी सुजैन खान से हुई थी। 14 साल तक शादी में रहने के बाद दोनों ने 2013 में तलाक का केस फाइल कर दिया था। नवंबर 2014 में दोनों का तलाक फाइनल हो गया था।
सुजैन भी कर रही अर्सलान को डेट
ऋतिक और सुजैन के अलग होने के बाद भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। उन्हें अक्सर साथ में अपने बच्चों के साथ लंच या डिनर पर स्पॉट किया जाता है। अलग होने के बाद दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। जहां ऋतिक कथित तौर पर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं, वहीं सुजैन, अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं।